जनजाति विवि में छात्रावासों पर खर्च होंगे 8 करोड़
डूंगरपुर | जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग ने बांसवाड़ा के गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आवासीय सुविधा विकसित करवाएगा। दो छात्रावास बनवाने के लिए चार-चार करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। कार्यकारी एजेन्सी आरएसआरडीसी को नियुक्त किया गया है।