भुगतान के लिए पंचायत समितियों पर होंगे धरने
डूंगरपुर | बिल्डिंग वर्कर्स कारीगर मजदूर यूनियन की बैठक मंगलवार को हुई। जिला अध्यक्ष लक्ष्मण हड़ात ने बताया कि जिला कमेटी ने विभिन्न कार्यों में लगे मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं पर रोष जताया। यूनियन ने 25 मई को दोवड़ा पंचायत समिति, 28 को झौंथरी और 29 को डूंगरपुर पंचायत समिति पर धरना देकर विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे।