डूंगरपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त जिले के 8 ब्लॉक अध्यक्षों का बुधवार सुबह 10 बजे गांधी वाटिका हॉल डूंगरपुर में कांग्रेस कमेटी द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को उनके सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।