अब जनसुनवाई और चाौपाल दोपहर तीन बजे से शुरू होंगे
डूंगरपुर| कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने आदेश जारी कर प्रति सप्ताह होने वाली जनसुनवाई एवं चौपाल के समय में संशोधन किया है। जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर संचालित है तथा जिले के समस्त ब्लॉक स्तरीय जिला स्तरीय अधिकारी 10 बजे से शिविर स्थलों पर उपस्थित रहते हैं। इस कारण जनसुनवाई एवं चौपालों का समय शाम 4 बजे एवं 7 बजे निर्धारित कर रखा है, लेकिन अब माह मई एवं जून में आयोजित होने वाली जनसुनवाई एवं चौपाल का समय संशोधित करते हुए तीन बजे किया गया है।
वरदा में आज जनसुनवाई
कलेक्टर राजेंद्र भट्ट की ओर से 16 मई को अटल सेवा केंद्र वरदा पर 3 बजे जनसुनवाई की जाएगी। इसी प्रकार 17 मई को अटल सेवा केंद्र गडाझूमजी पर जनसुनवाई कार्यक्रम दोपहर 3 बजे एवं 18 मई को दीवड़ा छोटा में चौपाल का आयोजन भी 3 बजे किया जाएगा।