गामडी अहाड़ा में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा
डूंगरपुर। गामडी अहाड़ा गांव में सरस्वती सेवा संस्थान की ओर से कंप्यूटर की अलख जगाने के लिए निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। अध्यक्ष नटवरलाल अहाड़ा ने बताया कि न्यू ईडन स्कूल में तकनीकी शिक्षा एवं केस लेस ट्रांजेक्शन संबंधित जानकारी लोगों को दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भरत रावल, महिमा पंडया, भावना पटेल सहित सदस्य प्रशिक्षण देंगे।