पुरानी पेंशन के लिए राजस्थान शिक्षक महासंघ का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
राजस्थान शिक्षक महासंघ की ओर से पुरानी पेंशन लागू कराने ज्ञापन सौंपते हुए।
डूंगरपुर| राजस्थान शिक्षक महासंघ ने मंगलवार को अपनी रणनीति के अनुसार कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। सुबह 10 बजे से ही प्रबोधक कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित हुए। अपने हक की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। आगामी रणनीति के तहत 18 मई को एक दिवसीय हल्लाबोल कार्यक्रम और धरने की चेतावनी का पत्र दिया। महासंघ संरक्षक देवेंद्र जैन, विष्णु कटारा, निखिल जैन, राजेन्द्रसिंह दडोडिया, जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवीरसिंह चुंडावत मौजूद थे।