पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोहरा समुदाय का रमजान माह शुरू

बोहरा समुदाय का रमजान माह शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| बोहरा समाज का रमजान माह मंगलवार से शुरू हुआ। शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज का चांद दिखने पर कल से पहला रोजा शुरू हो सकता है। रमजान माह को लेकर कई बोहरा धर्मावलंबियों ने रोजे रखे। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे शहर में स्थित विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बोहरावाड़ी स्थित सैफी मस्जिद में नमाज अदा की गई। शास्त्री कॉलोनी स्थित बदरी मस्जिद एवं पुराना अस्पताल स्थित नजमी मस्जिद में नमाज अदा की गई। इधर, मुस्लिम समाज की ओर से शहर की विभिन्न मस्जिदों में रंग-रोगन और आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। पवित्र माह रमजान को लेकर पुराने शहर में चहल-पहल बढ़ गई है। मुस्लिम धर्मावलंबियों की ओर से आकर्षण विद्युत सज्जा घरों में की जा रही है। वहीं दुकानों में भी खरीदारी का माहौल है।

मस्जिद मेें रंग-रोगन करते मजदूर।

खबरें और भी हैं...