पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 56 साल और 3 पीढ़ियों के बाद 73 खातेदारों को मिला जमीन का हक

56 साल और 3 पीढ़ियों के बाद 73 खातेदारों को मिला जमीन का हक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर जिले में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर में 56 साल और तीन पीढ़ियों के बाद 73 खातेदारों को जमीन का हक मिला।

राजस्व शिविर अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत दामड़ी में शिविर हुआ। एक प्रकरण मनजी, हलिया, रतना, कालिया सहित 73 जनों का सामने आया। तीन पीढ़ियों और 56 साल से विवादित मामला सामने आया। डूंगरपुर एसडीएम दीपक मेहता ने समझाइश कर खातेदारों को जमीनी हक दिलाया। शिविर में पहुंचे 73 खातेदारों ने बताया कि दामड़ी पटवार क्षेत्र के चितरेटी गांव के 49 बीघा 11 बिस्वा के 73 खातेदारों की अपनी भूमि राजस्व रिकार्ड में पीढ़ियों से शामिल चली आ रही थी। खातेदारों ने बंटवारा कराने की मांग की, लेकिन उनमें सहमति नहीं होने से विवाद सुलझ नहीं पा रहा था। तहसीलदार प्रवीण कुमार मीणा, राजस्व निरीक्षक अनिल पंडया, पटवारी हलका सोहनलाल परमार ने परिवादियों की आपसी सहमति से सर्वमान्य बंटवारा कराया।

आज के शिविर

बुधवार को सात ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे। ग्राम पंचायत सिदड़ी खेरवाड़ा, काहेला, वरदा, सोलज, झौथरी, कुआं धामोद में शिविर होंगे।

खातेदारों ने बंटवारा कराने की मांग की, लेकिन उनमें सहमति नहीं होने से विवाद सुलझ नहीं पा रहा था

डूंगरपुर। बंटवारे के दस्तावेज सौंपते राजस्व अधिकारी।

खबरें और भी हैं...