गांवों में समानता मंच की रैली में भाग लेने का आह्वान
आसपुर में आगामी 3 जून को होने वाले समानता की रैली को लेकर कांठल इकाई की बैठक मंगलवार को घोड़ापला गांव में हुई। जिसमें युवाओं ने एक स्वर से इस रैली को सफल बनाने के साथ ही बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग के लोगों की भागीदारी का आह्वान किया है। मीडिया प्रभारी जितेंद्र जोशी ने बताया कि बैठक में इस बात का संकल्प लिया गया है कि अधिक से अधिक युवक और लोग इस रैली में भाग लेंगे। वहीं बैठक में राजपालसिंह चौहान, महेंद्रसिंह, भीमसिंह, तनवीरसिंह, लक्ष्यपालसिंह, पंकज पुरोहित, कुलदीप पुरोहित, राहुल पुरोहित, शैलेष पुरोहित, यज्ञनारायणसिंह, भानुप्रतापसिंह, विपिन जोशी, हिमांशु त्रिवेदी मौजूद थे।
आसपुर. समानता मंच के बैनर तले आयोजित होने वाली 3 जून की अधिकार रैली को लेकर मंगलवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में सभी समाजों को कार्यभार सौंपकर अपनी अपनी समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाने का आह्वान किया। बैठक में समानता मंच ने अपने अधिकार के लिए सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने व पंचायत राज में रोस्टर प्रणाली, 2016 में दिए गए प्रमोशन में आरक्षण व रीट में अन्य वर्गों की तरह अंकों की छूट, टीएसपी में विवाहिताओं को ससुराल में मूल निवासी का दर्जा देने, समानता मंच के कार्यकर्ता पर दर्ज मुकदमे हटाए जाने, आने वाले विधानसभा चुनाव में समानता मंच की अहम भूमिका को लेकर चर्चा की गई। वहीं 3 जून की बैठक व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
डूंगरपुर. घोड़ापला के महादेव मंदिर में पोस्टर विमोचित करते हुए।
सागवाड़ा. समानता मंच की 3 जून को आसपुर में होने वाली अधिकार रैली को लेकर सागवाड़ा विधान सभा क्षेत्र में संपर्क अभियान शुरु हुआ। खड़गदा गांव में मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पोस्टर विमोचन किया गया। मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता जीवणलाल पाटीदार, प्रकाश व्यास, श्याम भट्ट, नितेश चौबीसा और जनक पंड्या की टोली गांव में पहुंची और देर शाम को बैठक ली। इस दौरान डां. रमेश भट्ट, नवनीत भट्ट, जवाहर, सुधीर, अनिल पुरोहित, कमलेश भाई शास्त्री, नरहरी भट्ट, ईश्वरलाल भट्ट, नवीन श्रीमाली, डां. विमलेश पंड्या ने समानता मंच की अधिकार रैली के पोस्टर का विमोचन किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने 3 जून को आयोजित अधिकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया।