पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवासीय स्कूलों के एक हजार बच्चों को मिलेगा फिल्टर पानी

आवासीय स्कूलों के एक हजार बच्चों को मिलेगा फिल्टर पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुसूचित जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से आवासीय स्कूलों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोलाराइज डीफ्लोराइड यूनिट लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। पहले चरण में जिले के चार आवासीय स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें करीब 32 लाख की लागत से डीएफओ यूनिट लगाई जाएगी। ये यूनिट जलदाय विभाग के माध्यम से लगाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही टीएडी की ओर से वित्तीय स्वीकृति जारी होगी। इससे आगामी शैक्षणिक सत्र में बच्चों को शुद्ध पेयजल पीने के लिए उपलब्ध रहेगा।

जलदाय विभाग की ओर से फ्लोराइड और नाइट्रेट प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए डीएफओ यूनिट लगाई जाती है। इस यूनिट की स्थापना और मेंटेनेंस की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाती है।

सूर्य ऊर्जा के माध्यम से चलने वाले इस यूनिट में बिजली आधारित उपकरण नहीं लगाए जाते हैं, जिससे सीधे सोलर प्लेट जमीन से पानी खींचकर पानी को फिल्टर करती है। इस फिल्टर पानी को पेयजल टंकी में भरकर पानी का उपयोग किया जाता है।

एक हजार बच्चों को मिलेगा सीधा फायदा : टीएडी विभाग की ओर से पहले चरण में राजकीय कन्या आवासीय स्कूल सागवाड़ा, एकलव्य आवासीय स्कूल सीमलवाड़ा, आवासीय स्कूल पारड़ा चुंडावत और मॉडल स्कूल सुरपुर में डीएफओ यूनिट लगाने का निर्णय लिया है। इसमें सुरपुर मॉडल स्कूल को छोड़कर शेष सभी जगह क्षमता 200-200 बच्चों की है। वही सुरपुर मॉडल स्कूल की क्षमता 350 है। इन आवासीय स्कूल में बच्चों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।

150 से अधिक यूनिट स्थापन का चल रहा है कार्य : पीएचईडी की ओर से जिलेभर के चयनित जगहों पर 150 डीएफओ यूनिट लगाने का कार्य चल रहा है। इसमें ग्रामीणों को फ्लोराइड मुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। वहीं डीएफओ के वेस्ट पानी का उपयोग कपड़े धोने, बागवानी, बर्तन धोने और अन्य उपयोग में किया जाता है। सोलराइज यूनिट होने के कारण इसके लिए बिजली पर निर्भरता नहीं रहती है। यूनिट लगने के पांच वर्ष तक संबंधित ठेकेदार की ओर ये यूनिट का रखरखाव की जिम्मेदारी होती है। इससे खराब होने पर कॉल सेंटर पर सूचना देने के बाद 24 घंटे में ठीक करने की सुविधा होती है। ऐसे में डीएफओ यूनिट दुरस्थ क्षेत्रों में पेयजल सुविधा का काम करता है।

टीएडी की ओर से चार आवासीय स्कूलों में डीएफओ यूनिट लगाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इसके बाद करीब 32 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जल्द ही वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद यूनिट स्थापित करने का कार्य शुरू होगा। इससे बच्चों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।\\\'\\\' जयंतीलाल मोची, एक्सईएन जलदाय विभाग डूंगरपुर

अनुसूचित जनजाति आवासीय स्कूलों में लगेंगे सोलराइज डीफ्लोराइड यूनिट, चार आवासीय स्कूल को वित्तीय स्वीकृति

डूंगरपुर। सोलराइज डीफ्लोराड यूनिट का फाइल फोटो।

खबरें और भी हैं...