डूंगरपुर | अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के शहर सब डिविजन की ओर से शहर में शनिवार को सुबह 9 से 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एईएन हर्षद पंचाल ने बताया कि रतनपुर रोड़ स्थित पावर हाउस तथा पातापुर जीएसएस से जुड़े समस्त क्षेत्र पेड़ कटिंग के कारण सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण आदर्श नगर, शास्त्री कॉलोनी, नवाडेरा, उदयपुरा, बोरी, सिंटेक्स के आसपास, भंडरिया, डिमिया वाटर वक्र्स, भाटीवाड़ा, चांदपोल इत्यादि क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा सुरपुर में नए जीएसएस के निर्माण के लिए सुराता जाने वाले 33 केवी लाईन सुबह 9 से 10:30 बजे तक बंद रहेगी। जिसके कारण गैजी, विकासनगर, सुराता, पाडली क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।