डूंगरपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को जयपुर में हुए राज्य स्तरीय समारोह में कलेक्टर को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में राज्य स्तर पर जिला डूंगरपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत राज्य कृषि प्रबंध संस्थान दुर्गापुरा जयपुर में शुक्रवार को राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर से डूंगरपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र भट्ट को जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान दिया। सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिया गया। अधीक्षण अभियंता और परियोजना प्रबंधक आर. के .अग्रवाल को भी मुख्यमंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों के कलेक्टर को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अभियान में अच्छी भागीदारी निभाने के लिए जनप्रतिनिधियों, सहयोगकर्ताओं, मंत्रियों, अधिकारियों एवं समाजसेवियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि एमजेएसए में चार चरणों में 12 हजार से अधिक गांवों में जल संरचनाओं का निर्माण हुआ है, जिससे 135 ब्लॉक डार्क जोन से बाहर आ चुके हैं। जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के विभिन्न चरणों में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को राज्य स्तर पर सराहा जा रहा है।
डूंगरपुर. कलेक्टर को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से नवाजती मुख्यमंत्री।