पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागते हुए आई नाबालिग बोली, उसके परिवार वालों ने जबरन शादी करवा दी

भागते हुए आई नाबालिग बोली, उसके परिवार वालों ने जबरन शादी करवा दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर

शहीद पार्क के पास शनिवार देर शाम को एक अजीबो गरीब घटनाक्रम हुआ। एक नाबालिग दौड़ते हुए आई और कुछ लोगों से खुद को बचाने की अपील करने लगी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

नाबालिग (16) ने डरते हुए बताया कि वह बांसवाड़ा जिले के ढूंढा गांव की रहने वाली है। उसके पिता की 13 साल पहले ही मौत हो गई है। उसकी मां, नाना वगैर परिवार के अन्य सदस्य है, लेकिन परिवार वाले उसकी पढ़ाई छुड़वाकर 29 अप्रैल को जबरन उसकी शादी डूंगरपुर जिले के बनकोड़ा गांव में करवा दी गई। नाबालिग ने बताया कि इसके बाद कुछ दिन वह बनकोड़ा रही और फिर जब उसने वाले घर जाने की जिद की तो उसे परेशान किया गया। एक दिन ससुराल के लोगों ने उसे उसके घर ले जाने का कहते हुए कार से डूंगरपुर लेकर आए। यहां शहीद पार्क के पास एक घर में बंद कर दिया। उसे घर के बाहर भी नहीं जाने दिया जाता और बंद रखा गया। शनिवार शाम को मौका मिलते ही वह घर से निकलकर भाग गई और कुछ लोगों के पास पहुंची।

इसकी सूचना एसपी शंकरदत्त शर्मा के पास पहुंची। एसपी ने डीएसपी माधोसिंह सोढ़ा और कोतवाली सीआई रामसुमेर मीणा को इस मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। नाबालिग से पूरा घटनाक्रम पूछा गया और फिर उसे थाने ले जाया गया

खबरें और भी हैं...