पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल पाइपलाइन टूटी, आज आधे शहर में नहीं होगी सप्लाई

पेयजल पाइपलाइन टूटी, आज आधे शहर में नहीं होगी सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेकेदार की ओर से पाइपलाइन तोड़ने के कारण गड्ढे में जमा पेयजल।

डूंगरपुर। शहर के रिंग रोड़ से उदयविलास तक सड़क निर्माण के समय ठेकेदार की ओर से 100 एमएम की पाइपलाइन तोड़ दी है। जिसके कारण रविवार को शहर के आधे से अधिक क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। एईएन आलोक गरासिया ने बताया कि गेपसागर रिंग रोड पर शनिवार को सुबह पाइपलाइन तोड़ दी गई। उदयविलास फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई टंकियों में नहीं भर पाए है। जिसके कारण पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है। रविवार को शहर के शास्त्री कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी, आरएनटी कॉलोनी, नया बस स्टैंड क्षेत्र और पुराने बस स्टैंड में पानी की सप्लाई नहीं होगी।

इधर, शहर के उदयविलास फिल्टर प्लांट में एक लीटर पानी को शुद्ध करने के लिए करीब छह रुपए का खर्चा आता है। रिंग रोड पर ठेकेदार की ओर से शुक्रवार को पाइपलाइन तोड़ दी गई। जिसमे 100 एमएम की पाइपलाइन से लगातार लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहकर गेपसागर झील में चला गया है।

खबरें और भी हैं...