पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेल में बंदी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हुई, उनके अधिकार बताएं

जेल में बंदी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हुई, उनके अधिकार बताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। जेल में निरूद्ध महिलाओं, उनके साथ निवासरत बच्चों के लिए विधिक सेवा की जानकारी देने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डूंगरपुर की एक टीम शनिवार को उदयपुर जेल गई। वहां बंदी महिलाओं को कानूनी जानकारियां देते हुए उनके अधिकारों के बारे में भी बताया किया।

जिला न्यायाधीश डूंगरपुर महेंद्रसिंह सिसोदिया के निर्देश पर उदयपुर जेल का निरीक्षण किया गया। पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीलम शर्मा ने बताया कि जेल में निरूद्ध महिलाओं, उनके साथ निवासरत बच्चों के लिए विधिक सेवाओं को देने टीम का गठन किया।

मनोचिकित्सक डॉ. अमृत गौसाई, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल्लबाला, फिजिशियन डॉ राहुल पंचाल, सहायक निदेशक आईसीडीएस संजय जोशी, कारागृह अधिकारी इकबाल अहमद, एडीईओ माध्यमिक गटूलाल अहारी, शक्ति सेवा संस्थान अध्यक्ष चंद्रकांता सुथार, पैनल अधिवक्ता हितेष भंडारी की टीम ने उदयपुर जेल में बंद जिले की 5 महिला बंदियों से बात की। इसमें से 2 महिला बंदियों के अधिवक्ता नहीं होने की बात सामने आई तो नि:शुल्क पैनल अधिवक्ता देने के लिए आवेदन करवाया गया। महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के बारे में बताया। सरकार की योजनाओं के साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के महत्व को बताते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। डॉक्टर की ओर से महिलाओं का स्वास्थ्य की जांच की गई। मनोरोग चिकित्सक ने महिलाओं को मानसिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए मनोचिकित्सकीय एक्सरसाइज और योगा प्रशिक्षण प्रदान दिया।

डूंगरपुर. जेल में बंदी महिलाओं को जानकारी देते विधिक सेवा की टीम।

खबरें और भी हैं...