डूंगरपुर। घाटी मदार कॉलोनी के युवक सोहेल खां ने एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर बनकर डूंगरपुर का मान बढ़ाया है। उनकी नियुक्ति इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली में की गई है। उनके पिता फजले हुसैन मलिक ने बताया कि सोहेल की शिक्षा परतापुर, उदयपुर, जयपुर में हुई। उन्होंने एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग की शिक्षा पूणे से ली है। वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते है।
सोहले खां।