डूंगरपुर। भारतीय मजदूर संघ की बैठक शनिवार को रैन बसेरा राजपुर में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री हरिमोहन शर्मा, अध्यक्षता जिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जैन और विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री जयंतीलाल त्रिवेदी थे। बैठक में आंगनबाड़ी, जलदाय, पूर्व लोक जुम्बिश कर्मचारियों की स्थाईकरण, जलदाय के पदोन्नति, डिस्कॉम में ठेका पद्धति को तुरंत हटाने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश संगठन मंत्री ने अब तक किए गए प्रयासों के बारे में बताया कि पूर्व लोकजुम्बिश के कर्मचारियों को स्थायीकरण के लिए सरकार के साथ कई बार वार्ता हुई। जिसके बाद तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया। जिसमे शीघ्र ही निर्णय करने का आश्वासन दिया गया है। इसी के साथ डिस्कॉम को ठेका देने पर रोक लगाने के लिए सरकार स्तर पर वार्ता हुई। रोडवेज में बोनस अंक और सातवां वेतन आयोग व डीए देने पर सहमति बनी है। बैठक में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री मांगीलाल पंचाल, प्रदेश मंत्री कांतिलाल कटारा, विक्रमसिंह, वीरेंद्र भट्ट, लक्ष्मीकुंवर, मंजुला प्रजापत, जेवर पाटीदार ने अपने विचार रखे। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का अधिवेशन 29 जुलाई को रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में रमीला पाटीदार, अनिता भट्ट, लक्ष्मी पंचाल, लालशंकर डोडिया मौजूद थे।