डूंगरपुर। ग्राम पंचायत मांडवा-खापरड़ा में लम्बे समय से कृषि भूमि आवंटन की आस लगाए बैठे लोगों के लिए शनिवार को राहत मिली। राजस्व शिविर में करीब 166 लोगो को आंवटन पत्र दिए गए। उपखंड अधिकारी दीपक मेहता की अध्यक्षता एवं आवंटन समिति द्वारा कृषि भूमि आवंटन किया गया। तहसीलदार डूंगरपुर प्रवीण सिंह द्वारा बरसो से काबिज को नियमानुसार कृषि भूमि आवंटन कर राहत प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 178 आवेदन आए थे जिसमें 166 को नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से बारह आवेदनों को सड़क सीमा में होने के कारण एवं दो चारागाह भूमि होने के कारण निरस्त किए गए। उन्होंने बताया कि 21 चक राजधानी गांवों की जमीन जो माननीय न्यायालय क्षतिपूर्ति आयुक्त संभागीय आयुक्त उदयपुर द्वारा क्षतिपूर्ति राशि तय किए जाने पर बिला नाम दर्ज की गई जिस पर वर्षों से काबिज काश्तकार को भूमि आवंटन कर राहत दी गई है।