डूंगरपुर। भारत विकास परिषद की संभाग की 8 शाखाओं के करीब 150 सदस्यों ने शनिवार को डूंगरपुर का भ्रमण किया।
शुक्रवार को देर शाम को डूंगरपुर पहुंचे और शहर के सभी नवनिर्मित स्थानों को देखा। उपसभापति फकरुद्दीन बोहरा और भारत विकास परिषद के मुख्य शाखा सरक्षक गिरीश पानेरी ने बताया कि दल के प्रमुख डॉक्टर जयराज आचार्य क्षेत्रीय संगठन मंत्री और प्रांतीय अध्यक्षा राजश्री गांधी, राष्ट्रीय दायित्वधारी डॉक्टर बीएल हीरावत और दीपक शर्मा के नेतृत्व में शहर का भ्रमण किया। प्रमुख भारत विकास परिषद के डॉ जयराज आचार्य ने कहा कि शहर को आज शून्य से शिखर की यात्रा करा ईश्वरीय चमत्कार का करिश्मा कर दिखाया है। भारत विकास परिषद दक्षिण प्रांत की अध्यक्षा और वागड़ की बेटी राजश्री गांधी ने कहा कि दो वर्षों के अंतराल में जो कार्य स्वच्छता, पर्यटन, विकास और जनहितार्थ कार्य सभापति गुप्ता के तत्वाधान में हुए है निश्चय ही सराहनीय है। शाखा के सचिव प्रदीप वाधानी, राजकुमारी भार्गव, नीतू कपिल, डॉ बी.एल.हीरावत, शंकरलाल पंचाल, लोकेश मेहता, भूपेंद्र जैन, नाहरसिंह पडियार और परिषद की 8 शाखा के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष आदि मौजूद थे।
बादल महल का भ्रमण करते उदयपुर की आठ शाखाओं के सदस्य।