46 वाहनों के चालान बनाए, 7900 का जुर्माना वसूला
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की ओर से शनिवार को कार्रवाई की गई। ट्रैफिक इंचार्ज देवेंद्रसिंह राव ने बताया कि 46 वाहनों का चालान बनाकर 7900 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। तेज गति और बिना नंबर, कागजात के वाहन चलाते 2 बाइक जब्त की गई है। 2 जीपों के जंगले उतरवाए गए है।