डूंगरपुर। अखिल भारतीय दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा संस्थान की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया जाएगा। कार्यशाला रविवार सुबह 10 बजे से होटल निकुंज प्लाजा में होगी। इसमें बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं पर व्याख्यान दिया जाएगा। स्वच्छ भारत पर विचार रखें जाएंगे। भावी योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी।