डूंगरपुर| अखिल भारतीय दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा संस्थान की राष्ट्रीय कार्यशाला रविवार को होटल निकुंज प्लाजा में सुबह10 बजे आयोजित की जाएगी। संस्थान के संरक्षक कुंतीलाल जैन ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य उदघाटनकर्ता सुन्दरलाल किकावत होंगे। कार्यशाला में आशा भदावत टीम के मंगलाचरण के साथ आगाज होगा। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोठारी द्वारा संस्थान की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जाएगा।