पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्मेलन में 18 हजार मानदेय दिलाने की रखी मांग

सम्मेलन में 18 हजार मानदेय दिलाने की रखी मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान मिड डे मिल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी का सम्मेलन शनिवार को हुआ। यूनियन के जिलाध्यक्ष नारायणलाल ननोमा की अध्यक्षता में कर्मचारी महासंघ कार्यालय में सम्मेलन हुआ। यूनियन के जिला सचिव कालूराम डेंडोर ने बताया कि वक्ताओं ने मानदेय के नियमित भुगतान करने, स्कूल सफाई का अतिरिक्त मानदेय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने, 18 हजार न्यूनतम मानदेय दिलाने, सभी को पेंशन और सेवा सुरक्षा का लाभ देने के विचार रखे।

बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष नारायणलाल ननोमा , सचिव कालूराम डेंडोर, कोषाध्यक्ष सोहनलाल हड़ात, जिला उपाध्यक्ष भारतसिंह, कमलाशंकर, अमृतलाल बरंडा, सविता, हकरी, संयुक्त सचिव घनश्याम कटारा, शिवराम, मंजूला परमार, मीठालाल, सदस्य रामलाल, शंकरलाल, वीरेंद्र कुमार, कालू, रेखा, जशोदा, कमला, हकरा, वेलजी, नानू, कालू डामोर, पूंजीलाल, नानजी डामोर, गोपाल, शारदा, कांतिलाल रोत को नियुक्त किया। सीटू के जिलाध्यक्ष भीमचंद कोटेड, शिक्षक नेता हेमंत खराड़ी, बंशीलाल, दिनेश प्रजापत और कालूराम डेंडोर ने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...