पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार जिला अस्पताल में लेप्रोस्कॉपी से बुजुर्ग महिला के पित्ताशय में पथरी का सफल ऑपरेशन

पहली बार जिला अस्पताल में लेप्रोस्कॉपी से बुजुर्ग महिला के पित्ताशय में पथरी का सफल ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट और उससे जुड़ी बीमारियों का अब हाईटेक तकनीक से ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। जिला अस्पताल में पहली बार दो सर्जन सहित तीन डॉक्टरों की टीम ने लेप्रोस्कॉपी मशीन से 60 साल के एक बुजुर्ग महिला के पित्ताशय में पथरी का सफल ऑपरेशन किया। करीब 40 मिनट तक हुए इस ऑपरेशन के बाद महिला अब ठीक है।

मेडिकल कॉलेज से जुड़ने के बाद श्रीहरिदेव जोशी सरकारी जिला अस्पताल में सुविधाओं और तकनीकी इलाज का फायदा मरीजों को मिलने लगा है। दो दिन पहले देवल निवासी एक महिला (60) के पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती हुई। जांच में उसके पित्ताशय में पथरी की बीमारी (कोली लिथियासिस) पाई गई। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महेंद्र डामोर, असिस्टेंट प्रोफेसर सर्जरी डॉ. राजेश रोत ने लेप्रोस्कॉपी सर्जरी करना तय किया। असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थिसिया डॉ. ममता डामोर की टीम ने लेप्रोस्कॉपी कोलिसिस्टेक्ट्रोमी ऑपरेशन शुरू किया।

लेप्रोस्कॉपी मशीन से ऑपरेशन करते डॉक्टर।

बिना चीरा लगाए, दूरबीन पद्धति से हुआ ऑपरेशन

लेप्रोस्कॉपी मशीन से ऑपरेशन में मरीजों को पथरी निकालने के लिए चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ी और मशीन से दूरबीन पद्धति के माध्यम से चार मामूली प्वाइंट कट से ही पथरी को निकाल दिया गया। मरीज को अस्पताल में ज्यादा दिनों तक भर्ती रहने की जरूरत भी नहीं रहती है।

यह सुविधा भी मिलेगी

अस्पताल में अब डायग्नोस्टिक लेप्रोस्कोपी, लेप्रोस्कोपी कोलेसिस्टेक्टोमी और लेप्रोस्किपिक अपेन्डिसेक्टोमी की सुविधा भी जनरल सर्जरी विभाग में मिलेगी।

इसमें मरीज की जांच के साथ ही तकनीक से ऑपरेशन भी किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...