पटवार भर्ती : टीएसपी अभ्यर्थियों को मिली कम्प्यूटर डिप्लोमा में छूट
डूंगरपुर| पटवार भर्ती-2015 में शैक्षणिक योग्यता का विवाद बढ़ता जा रहा है। कम्प्यूटर डिप्लोमा कोर्स के मामले में हाईकोर्ट ने टीएसपी के अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा तक पात्र मान लिया है। अब नॉन टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की मांग भी तेज हो गई है कि उन्हें भी छूट दी जाए। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने आवेदन लेने के बाद नियम बदल दिए और कम्प्यूटर डिप्लोमा कोर्स में कार्मिक विभाग के नियम भी नहीं माने।
उल्लेखनीय है कि डिप्लोमा की वजह से पिछली बार कई अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाए थे।