पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंछियों को बचाने का बीड़ा, पूरे शहर में बांधेंगे 500 परिंडे

पंछियों को बचाने का बीड़ा, पूरे शहर में बांधेंगे 500 परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर के आइए बनें पंछियों का सहारा अभियान से प्रेरित होकर शहर के समाजसेवी ने भी गर्मियों के इस मौसम में पानी की कमी से पंछियों को बचाने के लिए शहर में 500 से ज्यादा परिंडे लगाने की ठानी है। इतना ही नहीं, शहर से लेकर गांवों में स्वच्छता, पानी बचाओ और दुपहिया वाहनचालकों की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनो अभियान भी चला रहे हैं। इसके लिए दो महीने तक पूरे जिले में एक रथयात्रा भी चलेगी, जिसके माध्यम से लोगों में जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

शहर के समाजसेवी न्यू कॉलोनी निवासी हरीश मेहता ने यह बीड़ा उठाया है। मेहता बताते हैं कि गर्मियों में पक्षियों को पीने के लिए पानी नहीं मिलता है तो वह तड़पते हैं और कई बार तो उनकी जान तक चली जाती है। भास्कर की ओर से शुरू किए गए अभियान से जुड़कर अब पंछियों के लिए सहारा बनना है। इसलिए मिट्टी से बने 500 से ज्यादा परिंडे पूरे शहर में लगाए जाएंगे। यह परिंडे कलेक्ट्रेट से लेकर पूरे अस्पताल रोड पर सड़क किनारे पेड़ों की छांव में लगाए जाएंगे, ताकि वहां पर पक्षी आए और अपनी प्यास बुझा सकें। इसके अलावा शहर के अलग-अलग मंदिरों, अस्पताल, सरकारी दफ्तरों में परिंडे लगाए जाएंगे और उन्हीं दफ्तर के कार्मिकों से उन परिंडों में हर रोज पानी डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

15 जून तक रथयात्रा से देंगे स्वच्छता और पानी बचाओ का संदेश, हेलमेट पहनने के लिए भी करेंगे प्रेरित

डूंगरपुर। स्वच्छता जागरूकता रथ के साथ खड़े समाजसेवी हरीश मेहता।

रोजाना खुद गाड़ी लेकर परिंडों में पानी डालने जाएंगे

हरीश मेहता ने बताया कि सड़क किनारे लगने वाले परिंडों में पानी डालने के लिए वह खुद रोजाना सुबह उठकर जाएंगे। एक गाड़ी में 50 से 60 बोतल पानी भरकर परिंडों में डालेंगे। इसके अलावा आसपास के कुछ घरों के लोगों को भी उन परिंडों में पानी डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

दो महीने तक स्वच्छता का जागरूकता रथ घूमेगा

हरीश मेहता ने बताया कि स्वच्छता एवं जागरूकता रथ को सोमवार से रवाना करेंगे। यह रथ मानसून की पहली बारिश आने 15 जून तक जिले के विभिन्न गांवों में जाएगा। लोगों को स्वच्छता के साथ ही इससे होने वाले फायदे और स्वच्छता से स्वस्थ्यता पर फोकस किया जाएगा। इतना ही नहीं, लोगों को पानी का महत्व भी समझाया जाएगा, जिसमें पानी की एक बूंद को भी बेकार नहीं जाने देने के लिए प्रेरित करेंगे। लोगों को रथ पर लगे पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स के माध्यम से पानी के महत्व को बताएंगे। इसके अलावा हेलमेट नहीं पहनने से होने वाले खतरे और इस वजह से परिवार टूटने की समस्या के बारे में भी समझाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...