पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिदड़ी खेरवाड़ा में कुत्ते का हमला, 15 जनों को काटा

सिदड़ी खेरवाड़ा में कुत्ते का हमला, 15 जनों को काटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| सिदड़ी खेरवाड़ा गांव में रविवार दोपहर के समय एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। लोगों ने इधर उधर भागकर जान बचाई। कुत्ते के काटने से 15 लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और अन्य जगह पर इलाज करवाना पड़ा। घटना खेर खुजली फला और तलैया फला में हुई। उस समय बच्चे खेल रहे थे और कई लोग घरों के आसपास काम कर रहे थे। उसी समय एक पागल कुत्ता दौड़ता हुआ आया और लोगों को काटता हुआ दौड़ता रहा। पंचायत समिति डूंगरपुर के उपप्रधान सुरेश कलासुआ ने बताया कि कुत्ते के काटने से मनीषा (16) पुत्री देवचंद परमार, छोटू पवन परमार (2), रानी (4) पुत्री मोहन परमार, कपिल परमार (6) और कालूराम (50) पुत्र नाना परमार सहित कई लोगों को काटा है। इन लोगों को जिला अस्पताल लेकर आए और इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।

एक बच्चे के सिर पर कुत्ते के काटने से उसके सिर पर बांधी पट्टी।

40 से ऊपर तापमान होता है तो कुत्ते हो जाते है पागल

पशु चिकित्सक डॉ. कल्पना हिरवाड़े ने बताया कि गर्मी में तापमान की बढ़ोतरी होने से कुत्ते तापमान को सहन नहीं कर पाते हंै। ऐसे में उनके पागल होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। साथ ही ज्यादा गर्मी होने के कारण रैबीज की लार भी निकलने लगती है। ऐसा 40 डिग्री तापमान से ज्यादा तापमान होता है तो स्थिति बनती है। वहीं लोगों को चाहिए कि गर्मी के मौसम में कुत्तों से दूर रहंे तो अच्छा है। वहीं पालतू कुत्तों के लिए वैक्सिन आती है, जिसे लगाना चाहिए। रहीं बात पकडऩे की तो यह व्यवस्था पशु अस्पताल के पास नहीं है।

खबरें और भी हैं...