पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 फीट ऊंचाई पर चारों दिशाओं से दिखेगी वाटरप्रूफ घड़ी

20 फीट ऊंचाई पर चारों दिशाओं से दिखेगी वाटरप्रूफ घड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर | शहर में नगर परिषद की ओर से नए हॉस्पिटल तिराहे पर एक और सौगात शहरवासियों को दी जा रही है। यहां पर हैरिटेज लुक में क्लॉक टावर बनाया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से काम भी शुरू कर दिया गया है। 20 फीट की ऊंचाई पर बनने वाले इस घंटाघर में चारों दिशाओं में वाटरप्रूफ घड़ी लगेगी। इसके नीचे आकर्षक सुंदर हैंगिंग लाइटें लगेंगी। इससे ये घंटाघर हैरिटेज लुक में दिखेगा। कलेक्ट्री से उदयपुर मार्ग पर राजपुर ढाले से पहले नया अस्पताल की ओर रोड जाता है। जहां पर अभी तक बिजली के पोल और ट्रैफिक विभाग की गुमटी लगी हुई थी। इस कारण उदयपुर मार्ग से आने वाले लोगों को यह खराब लगता था। नगर परिषद से अब इन सभी लाइनों को शिफ्ट कर वहां पर करीब 6 मीटर ऊंचा क्लॉक टावर लगा रहा है, जिससे यहां से गुजरने वाले पर्यटन और हमेशा सही समय की जानकारी रहेगी।

सूरत के समान नए अस्पताल तिराहे पर लगेगा क्लॉक टावर

सुंदर तिराहे के रूप में होगा विकसित

कलेक्ट्रेट से उदयपुर रोड के अस्पताल मोड़ पर बिजली के पोल को शिफ्ट करने के साथ ही वहां से गुजर रहे विद्युत तारों को भी हटा दिया गया है। इससे वहां पर तारों का जंजाल नहीं है। यहां पर करीब 3 फीट का फाउंडेशन बनाया जा रहा है। इसके ऊपर क्लॉक टावर लगाया जाएगा। इस फाउंडेशन के चारों ओर रेलिंग लगाकर सुरक्षित किया जाएगा। क्लॉक टावर के सामने सुनेरिया तालाब पर फव्वारा होने के कारण सुंदरता ज्यादा निखरेगी। करीब 5 लाख रुपए की लागत इस पर आएगी।

खबरें और भी हैं...