डेढ़ लाख रुपए फाइनेंस कंपनी में जमा कराने दिए, खुद ने ही हड़प लिए
डूंगरपुर| एक व्यक्ति ने फाइनेंस कंपनी में जमा करवाने के लिए दिए डेढ़ लाख रुपए जमा नहीं करवा कर धोखाधड़ी करने का केस दोवड़ा थाने में दर्ज करवाया है।
दोवड़ा पुलिस के अनुसार बनकोड़ा निवासी दिनेश पुत्र धूलजी भाई ने रिपोर्ट देकर बताया है कि उसने अशोक पुत्र धनेश्वर पाटीदार निवासी भेमई को डेढ़ लाख रुपए फाइनेंस कंपनी में जमा करवाने के लिए दिए थे, लेकिन आरोपी अशोक ने यह रुपए फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं करवाए और हड़प लिए। इसके बाद आरोपी अशोक को रुपयों के लिए कहने पर उल्टा डरा धमका रहा है और रुपए भी नहीं लौटा रहा है।