42 डिग्री पारे के बीच कुल्फी बेचने की मजबूरी, ताकि किताबें खरीद सके
डूंगरपुर. ये मजबूरी इस बच्चे की है या फिर घर की स्थिति ऐसी ही है। इस कारण बच्चे को साइकिल पर 42 डिग्री तापमान में घूमते हुए कुल्फी बेचने की आवश्यकता पड़ी है। यह दृश्य रविवार को मनात फला गांव में देखा गया। जब एक बच्चा साइकिल लेकर उसके पीछे ठंडे पानी की केन में कुल्फियां रखकर 5 रुपए और 10 रुपए में बेच रहा था। बच्चे से पूछने पर बताया कि उसका नाम राहुल है और वह देवल पाल का रहने वाला है। बच्चे ने बताया कि उसके माता-पिता ने काफी देर से स्कूल भेजा है और अभी वह तीसरी कक्षा में पढ़ता है, लेकिन यह काम इसलिए कर रहा है ताकि कुछ राशि जमा हो जाएगी तो बाद में किताबें ओर कॉपियों का प्रबंध हो जाएगा।