ग्राम गणराज्य की स्थापना की
डूंगरपुर| वागड़ किसान मजदूर संघ के सानिध्य में नवलश्याम ग्राम पंचायत के अधीन छोटा ओड़ा गावं में पेसा एक्ट के तहत ग्राम गणराज्य का शिलालेख स्थापित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारूलाल कोटेड थे। जिन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ग्राम गणराज्य और पेसा एक्ट के अधिकारों की जानकारी दी। वहीं सामाजिक सुधार की पहल करते हुए कहा कि मादक पदार्थों का सेवन करना निषेध है। इस अवसर पर अध्यक्षता उपप्रधान कल्पना पटेल, विशिष्ट अतिथि शांतिलाल मनात थे।