डूंगरपुर। उपभोक्ता अधिकार संगठन की जिला इकाई का गठन गुरुवार को किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजश्री गांधी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर हंसमुख पंडया, सचिव पद पर सोहनलाल जैन, प्रचार-प्रसार प्रभारी मनीष भावसार का मनोनयन किया गया। वहीं सदस्य के रुप में मनोज गांधी, बीना गांधी, दिनेश श्रीमाल, मोहनलाल यादव, हरेंद्रसिंह झाला, दिशी भावसार, रजतसिंह चौहान को बनाया गया। सेवानिवृत्त एजीएम एमएस वर्मा ने संगठन की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को अधिकार और कानूनी जानकारी का लाभ देने का उद्देश्य है।
हंसमुख पंडया
सोहनलाल जैन।