डूंगरपुर ने एक बार फिर लहराया परचम, कलेक्टर भट्ट होंगे सम्मानित
डूंगरपुर| मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर राजेंद्र भट्ट को सम्मानित करेंगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान अंतर्गत राज्य कृषि प्रबंध संस्थान दुर्गापुरा जयपुर में शुक्रवार को प्रस्तावित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा डूंगरपुर कलेक्टर राजेंद्र भट्ट को जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए जाएगा।
कलेक्टर राजेंद्र भट्ट