पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्रकार कॉलोनी में पीएचईडी के वॉल्व से निकलता है पानी

पत्रकार कॉलोनी में पीएचईडी के वॉल्व से निकलता है पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की पत्रकार कॉलोनी में पेयजल सप्लाई की टंकी के पास लगे वॉल्व से लगातार चालीस मिनट तक पानी निकलता है। इस कारण पूरी सड़क पर पानी फैलकर गड्डों में एकत्रित होता है।

दैनिक भास्कर जल मित्र अचला वसीटा ने सुबह मॉर्निंग वॉक में सड़क पर पानी जमा होते देखा। इसके बाद दूसरे दिन सुबह छह बजे पानी की टंकी के पास से वॉल्व के पानी निकलने की पूरी जानकारी ली। जलमित्र अचला वसीटा ने बताया कि उच्च जलाशय टंकी से कॉलोनी में पानी छोड़ते समय वॉल्व मेन की ओर से वॉल्व से पानी निकलने की अनदेख की जा रही थी। इसको लेकर जल मित्र ने विरोध जताते हुए वॉल्व को ठीक कर व्यर्थ बहते पानी को रोकने की मांग रखी।

डूंगरपुर. वॉल्व में लीकेज के कारण पानी बहकर सड़क पर फैलता हुआ।

डूंगरपुर. वॉल्व से निकलता पानी।

खबरें और भी हैं...