भास्कर संवाद कार्यक्रम में युवाओं और अभिभावकों को मार्गदर्शन देते हुए एक्सपर्ट और गुरुकुल शिक्षण संस्थान के निदेशक शरद जोशी ने कहा कि किसी भी फील्ड में सफलता की गारंटी केवल तीन चीजें दे सकती है। 8 घंटे नियमित मेहनत और पढ़ाई, 2 घंटे का रिवीजन और खुद में सकारात्मक सोच ही आगे बढ़ा सकती है।
कई युवाओं द्वारा फोन पर भविष्य को लेकर मांगे गए मार्गदर्शन के जवाब में बताया कि जब तक हम स्वयं यह तय नहीं कर लेते हैं कि हमें करना क्या है, तब तक हमारा भविष्य भी तय नहीं कर पाएगा कि इस बच्चे को बनाना क्या है। खासकर उन युवाओं के लिए संदेश भी दिया जो इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जोशी ने बताया कि यह सोच कि 100 वैकेंसी है, लेकिन एक नंबर मेरा भी है। बाकी 99 कौन है, इसके बारे में मुझे नहीं जानना है, बस एक स्थान मेरा है और मेरा स्थान मैं कैसे हासिल कर सकता हूं। यही सकारात्मक सोच है और इसी सोच के आधार पर आगे बढ़ने का प्रयास ही सफलता दिलाएगा।
युवाओं को एक्सपर्ट के टिप्स- 8 घंटे नियमित पढ़ाई करें, 2 घंटे रिवीजन और सकारात्मक सोच रखें
डूंगरपुर. भास्कर एक्सपर्ट शरद जोशी।
इग्नू और एनसीईआरटी की किताबों के पैटर्न से ही तैयार होते हैं प्रश्न
सवाल : बीकॉम कर बीएड की है। भविष्य में नौकरी के लिए क्या स्कोप है। बेस्ट ऑप्शन क्या रहेगा। - प्रकाश भोई
जवाब : वैसे वाणिज्य विषय को लेकर सरकारी भर्ती शिक्षा विभाग में नहीं निकलती है। इसलिए बेस्ट ऑप्शन के तौर पर आप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करें, एम कॉम कर नेट या स्लेट करें, ताकि आप सीधे ही कॉलेज व्याख्याता बन सकें।
1
छात्र अगर किसी भी प्रकार की तैयारी करना चाहते है तो सबसे अच्छी तैयारी के लिए किताबें इग्नू और एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही हो सकती है। वैसे डूंगरपुर में भी इग्नू का सेंटर खुल चुका है।
सवाल : 12वीं पास की है। दो साल से नीट दे रही है मेरी बेटी, कोचिंग भी कराई, अब क्या करे। - ईश्वरलाल यादव, सागवाड़ा
जवाब : सफलता कई तरह की मेहनत करने के बाद मिलती है, लेकिन आपकी बेटी नीट क्लीयर नहीं कर पा रही है तो उसका मतलब यह नहीं है कि मेहनत छोड़ दे। यदि वह मेडिकल में जाना चाहती है तो उसे बीएससी और एमएससी कराएं, लेकिन बेस्ट यही है कि एमएससी कराने के बाद नेट कराएं। सीधे ही व्याख्याता बन जाएगी, क्योंकि इसमें बीएड की आवश्यकता नहीं है।
2
सवाल : 12वीं के बाद नीट की परीक्षा दी है। इसको लेकर गाइडेंस दीजिए, ताकि अच्छी तैयारी हो सके। - बाबूलाल कटारा, सागवाड़ा
जवाब : इसमें मेरिट बनती है। इसमें देखा जाता है कि बच्चा किस विषय में कितने अंक लाया है। फिर अंकों के आधार पर ही आगे की मेरिट तय की जाती है, लेकिन यह सब रिजल्ट आने के बाद ही तय होता है। फिर भी साइंस से जुड़े सब्जेक्ट की बेहतर तैयारी ही इसमें सफलता दिला सकती है।
3
सवाल : प्रथम श्रेणी की तैयारी के लिए सबसे अच्छी किताबें क्या हो सकती हैं और तैयारी कैसे कर सकते हैं। - राजा दर्जी, राजपुर
जवाब : अच्छी तैयारी के लिए प्रतियोगिता दर्पण, अच्छे लेखकों की पुस्तकें, इग्नू की बुक्स, एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी की जा सकती है।
6
सवाल : बीसीए का प्रशिक्षण लिया है। परीक्षाओं की तैयारी कैसे की जा सकती है। - राहुल भोई, सीमलवाड़ा
जवाब : किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले जरूरी है कि हम समय कितना दे पाते हैं, लेकिन सबसे अच्छी पुस्तकों से ही पढ़ाई करना बेहतर रहता है। इसके लिए आप ऑनलाइन सिस्टम से भी पुस्तकों की तलाश कर सकते हैं। आजकल कैसेट्स भी आती है। जिन्हें सुनते हुए भी पढ़ाई की जा सकती है।
4
सवाल : बीएड हो चुकी है और सैकंड ग्रेड की तैयारी कर रहा हूं। अच्छी तैयारी कैसे होगी। - विजय कुमार, पीठ - सीमलवाड़ा
जवाब : सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन के लिए कक्षा 6 से लेकर 12 तक की एनसीईआरटी की बुक्स का बेहतर उपयोग करते हुए पढ़ाई करें। इन्हीं में से ही प्रश्न पूछे जाते हैं। पेपर भी करीब-करीब इन्हीं किताबों से सेट होते हैं।
5