पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्य सचिव को पत्र भेजकर पटवार घर की स्थिति सुधारने की मांग

मुख्य सचिव को पत्र भेजकर पटवार घर की स्थिति सुधारने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| आदिवासी भील धर्म गुरु श्रीसति सुरमालदास सेवा संस्थान की ओर से मुख्य सचिव राजस्थान सरकार को पत्र भेजकर क्षेत्र में पटवार घरों की स्थिति को सुधारने की मांग की है। अध्यक्ष एलपी कोटेड ने बताया कि यहां पर आदिवासी क्षेत्र हैं और आए दिन किसी न किसी काम से पटवार घर तक जाना होता है, लेकिन पटवार घरों में आवश्यक सुविधाएं नहीं होने के कारण आदिवासी परेशान होता है। कोटेड ने बताया कि भिंडा का पटवार घर खंडहर हो चुका है। 50 से ज्यादा पटवार घर खंडहर में चल रहे हैं। इस मामले में तत्काल ही एक्शन लेते हुए सुधार अभियान चलाया जाए, आदिवासियों को सुविधा मिल सके।

खबरें और भी हैं...