पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डूंगरपुर। पुलिस की ओर से बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ

डूंगरपुर। पुलिस की ओर से बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। पुलिस की ओर से बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते समय एक संदिग्ध बाइक चालक भी पकड़ा गया, लेकिन जब इसकी पड़ताल की गई तो आरोपी हाईवे पर लूट, चोरी की कई वारदातों का आरोपी निकला। कोतवाली सीआई रामसुमेर मीणा ने बताया कि उदयपुर जिले के केशरियाजी थाना क्षेत्र के बिलख निवासी अनिल उर्फ अनुराग पुत्र शंकरलाल अहारी मीणा को बिना नंबर की बाइक को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए पकड़ा था। जब उससे पूछताछ की तो वह बातें बदलने लगा। इस पर शक हुआ तो उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तब उसने 6 महीने पहले ही हाईवे पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की वारदात कबूल की।

खबरें और भी हैं...