पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरी खनन कर अवैध परिवहन करते 1 ट्रेलर और 3 डंपर पकड़े

बजरी खनन कर अवैध परिवहन करते 1 ट्रेलर और 3 डंपर पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 बड़े वाहन बजरी का अवैध खनन कर परिवहन करते हुए पकड़े। आसपुर की सोम नदी से बजरी भर कर 1 ट्रेलर और 3 डंपर अलग-अलग रास्तों से परिवहन कर बजरी लेकर जा रहे थे,

लेकिन खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सदर थाना पुलिस ने एक, सरोदा पुलिस चौकी ने दो, दोवड़ा पुलिस ने एक गाड़ी पकड़ी है।

हालांकि अतिरिक्त खनि अभियंता कांतिलाल परमार ने बताया कि नियमित कार्रवाई की जा रही है, लेकिन ये लोग टीम निकलते ही एक दूसरे को जानकारी दे देते हैं।

ऑफिस के बाहर रैकी करते हैं खनन माफिया

दरअसल, खनिज विभाग का दफ्तर शहर के हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर और शहीद स्मारक पार्क के निकट है, जहां पर भीड़भाड़ रहती है। वहीं से विभागीय गतिविधि को पूरी तरह से देखा जा सकता है। ऐसे में विभाग को शक है कि जैसे ही यहां से टीम रवाना होती है तो रैकी करने वाले खनन माफिया अपने स्तर पर ही आगे जानकारी दे देते हैं। ऐसे में या तो मार्ग बदल दिया जाता है या फिर बजरी से भरे हुए डंपर को छुपा दिया जाता है। गौरतलब है कि आसपुर क्षेत्र में जमकर बजरी खनन होता है और खनन विभाग भी तभी कार्रवाई करता है, जब उन्हें महीने का लक्ष्य पूरा करना होता है।

खबरें और भी हैं...