पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने विभिन्न मांगों पर की विचार बैठक

कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने विभिन्न मांगों पर की विचार बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की जिला कमेटी बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष वीरभद्रसिंह मांडव की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में महामंत्री धनेश्वर पंडया ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कर्मचारी संगठन से जुड़े मामलों में आश्वासन देकर प्रलोभन दे रही है। महासंघ की ग्यारह सूत्री मांग पत्र पर आंदोलनरत है। राज्य सरकार चुनाव को देखते हुए वार्ता का ड्रामा कर रही है।

1 जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग का लाभ, 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारी का लाभ कार्य पेंशन योजना बंद रही। स्कूलों को शैक्षणिक सत्र में अनावश्यक बदलाव कर ढांचे का निजीकरण कर रही है। शिक्षकों को प्रशिक्षण शिविर के बहाने परेशान करने के लिए आवासीय शिविर आयोजित कर भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली जिद बताया। बैठक में हेमंत खराड़ी, मणिलाल मालिवाड़, सुभाष रोत, प्रहलादसिंह, भाग्यराम जोशी, हीरालाल गामोठ, पुष्पेंद्रसिंह, राजेश, भरत त्रिवेदी, दिनेश प्रजापत, विद्याशंकर, राजेंद्र, बंशीलाल कटारा ने विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...