पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं को स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप से जुड़ने का आह्वान

युवाओं को स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप से जुड़ने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| डूंगरपुर नेहरू युवा केंद्र, डूंगरपुर की ओर से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप फोर यूथ कार्यक्रम 1 मई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। जिला युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि युवाओं द्वारा 100 घंटे के लिए स्वच्छता अभियान श्रमदान किया जाएगा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडलों और युवाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण, क्षेत्र की साफ सफाई, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन, स्वच्छता मेला, हाथ धुलाई, कुड़ा करकट उठाना व निस्तारण अभियान आदि गतिविधियां होगी। श्रेष्ठ कार्य करने वालों को जिला स्तर पर प्रथम विजेता को 30 हजार, द्वितीय विजेता को 20 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वालो को 10 हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार राज्य और राष्ट्र स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...