डूंगरपुर। पाटोत्सव पर मंदिर की ध्वजा परिवर्तन करते हुए।
भास्कर संवाददाता|डूंगरपुर
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर शिवाजी नगर में 15वां पाटोत्सव मनाया गया। सुबह भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन पाठ का आयोजन किया। मूलनायक भगवान की शांतिधारा का लाभ कन्हैयालाल भदावत परिवार और पांडूक शीला पर शांतिधारा का लाभ उपेंद्र भंवर परिवार ने लिया। मुख्य ध्वजा परिवर्तन का लाभ भूपेंद्र जैन नवयुवक मंडल महामंत्री के परिवार ने लिया। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पदाधिकारी देवीलाल वगावत, सुरजमल, लीलाचंद, अजबलाल, सतीश शाह, लोकेश चित्तौड़ा, सुशील, दिनेश, रमणलाल, सोहनलाल, बाबूलाल मौजूद थे।