डूंगरपुर| चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जिले में बैंकों की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताते हुए सुविधाएं देने की गुहार लगाई है। चैंबर महामंत्री प्रभुलाल पटेल सहित कई व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि जिले में लंबे समय से बैंकों की कार्यप्रणाली से व्यापारी आक्रोशित है। बैंक स्टाफ की ओर से ग्राहकों से बदसलूकी की जाती है। पिछले दिनों ही एसबीआई शास्त्री मार्ग शाखा में तो पुलिस कार्रवाई तक की नौबत आ गई थी। बैंकों में सर्वर डाउन होना तो आम बात हो गई है। ग्राहकों की पासबुकों में एंट्री करने, बैंक स्टाफ द्वारा टालमटोल किया जाता है।