पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डूंगरपुर सहित संभाग में 528 शिक्षक इधर उधर, 1401 प्रिंसिपल भी बदले

डूंगरपुर सहित संभाग में 528 शिक्षक इधर-उधर, 1401 प्रिंसिपल भी बदले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| शिक्षा विभाग में भले ही प्रारंभिक की सूचियां जारी नहीं की है, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचियां एक के बाद एक आने लगी है। रविवार को जारी 528 द्वितीय श्रेणी शिक्षकों को जहां उदयपुर संभाग में इधर से उधर किया है, वहीं 1401 सीनियर स्कूलों के प्रिंसिपल बदले हैं।

राजकीय महारावल सीनियर में मौजूदा प्रिंसिपल दीपिका द्विवेदी को राज्य सरकार ने तबादला कर दिया है और उनकी जगह पर राजकीय उमावि वरदा में कार्यरत प्रधानाचार्य घनप्रकाश यादव की नियुक्ति की है। हालांकि यादव पूर्व में भी इसी स्कूल में बतौर व्याख्याता कार्य कर चुके हैं। दूसरी ओर, रविवार को जारी 1401 प्रिंसिपलों के तबादलों में 16 स्कूलों के प्रिंसिपलों का तबादला किया गया है। खास बात यह है कि इन 16 में से दो प्रिसिंपल का तबादला करौली किया है। इनमें शिवकेश मीणा नांदली और राजेश मीणा नागरिया पंचेला से करौली में किया गया है।

अभी प्रारंभिक की जारी नहीं की है सूची

प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से एक भी सूची जारी नहीं की गई है। हालांकि इस मामले में पंचायतीराज और प्रारंभिक के बीच हस्ताक्षर को लेकर विवाद चल रहा है। समझा जा रहा है कि जब तक इस विवाद का सुलटारा नहीं होगा, तब तक सूची जारी नहीं होगी, लेकिन शिक्षा विभाग माध्यमिक की ओर से हेडमास्टर, प्रिंसिपल और द्वितीय श्रेणी शिक्षक की पहली सूचियां जारी हुई हैं। वहीं आने वाले दो से तीन दिनों ओर भी सूचियां जारी होने की संभावना बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...