पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 डिग्री के तापमान में भी खेड़ा कच्छवासा के लोग सफाई के लिए हुए एकजुट

40 डिग्री के तापमान में भी खेड़ा कच्छवासा के लोग सफाई के लिए हुए एकजुट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर. खेडा कच्छवासा गांव में साफ-सफाई करते ग्रामीण।

डूंगरपुर। भाजपा स्वच्छता प्रकल्प की ओर से रविवार को खेड़ा कच्छवासा गांव में स्वच्छता अभियान के तहत प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वच्छता प्रमुख नयन सुथार, सह प्रमुख हरीश मेहता, उप प्रमुख अमित टेलर, नगर प्रमुख गोपाल मराठा के नेतृत्व में टीम सुबह 10 बजे गांव में पहुंची। जिसमे सभी ग्रामीणों को स्वच्छता के लाभ और स्वच्छता से बीमारी दूर करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सभी समाज के पदाधिकारी मौजूद थे। दोपहर 12 बजे करीब 100 से अधिक ग्रामीणों ने मंदिर परिसर से ही साफ-सफाई शुरू की। सभी व्यापारियों ने अपनी दुकान में कचरा पात्र रखने का निर्णय लिया। जिससे कचरा पूरे गांव में उड़कर दूषित नहीं करे। ग्रामपंचायत मद से सार्वजनिक सुविधाघर बनाने की मांग रखी गई। वार्ड पंच शांति देवी, राकेश पंचाल खेड़ा नवयुवक मंडल अध्यक्ष, विनोद कुमार, मीरा बाई, लोकेश पाटीदार, योगेश चौबीसा, प्रफुल्ल चौबीसा, राजेन्द्र कलाल, लोकेश पाटीदार, प्रहलाद सिंह, जतिन चौबीसा, रोहित पाटीदार, अनिल खटीक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...