पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • औदिच्य दस गांव संगठन ने 70 से 100 साल तक के 145 बुजुर्गों का किया सम्मान

औदिच्य दस गांव संगठन ने 70 से 100 साल तक के 145 बुजुर्गों का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहस्त्र औदिच्य दस गांव संगठन टामटिया चौखला का अधिवेशन और कार्यकारिणी के चुनाव के साथ ही वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह रविवार को घोटाद में हुआ। समारोह के भामाशाह भूपेंद्र भट्ट ने अपने माता-पिता की स्मृति में 70 से लेकर 100 साल की उम्र तक के समाज के 145 वरिष्ठजनों का शाल और उपरणा ओढ़ाकर सम्मान करते हुए डिजिटल इंडिया के प्रतिक के रूप में सभी को एक-एक मोबाइल भी भेंट किया। इसमें सौ वर्षिय वृद्धा मणिदेवी घोटाद का सम्मान किया। मुख्य अतिथि शिक्षा उपनिदेशक हेमेंद्र उपाध्याय ने कहा कि संस्कारवान पीढ़ी तैयार करें, बुजुर्गाें का सम्मान बना रहे। समाज के नवनिर्माण की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है। समाज के अग्रणी लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे समाज को एक सूत्र में बांधे रखने में अहम भूमिका निभाए। अध्यक्षता सहस्त्र औदिच्य शिक्षा प्रचार समिति बांसवाड़ा-डूंगरपुर के जिलाध्यक्ष जमनालाल भट्ट ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र भट्ट, शैलेष भट्ट, भरत भट्ट, विनायक पंड्या, देवीलाल फलोत थे। समाज विकास के लिए पुराने नियमों में बदलाव पर चर्चा दूसरे सत्र में समाज का वार्षिक अधिवेशन हुआ। अध्यक्षता निर्भयराम मेहता ने की। मुख्य अतिथि छबीलाल भट्ट, विशिष्ट अतिथि डॉ. मगनलाल जोशी, रविशंकर व्यास, विश्वनाथ मेहता, गणेशलाल पंड्या थे। महामंत्री प्रदीप भट्ट ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष देवीलाल भट्ट ने आय-व्यय का ब्यौरा बताया। संगठन अध्यक्ष सुरेश मेहता ने समाज की नियमावली पर चर्चा करते हुए कहा कि समय के साथ-साथ समाज में परिवर्तन जरूरी है और जो समाज समय के साथ रूढ़ीवाद से ऊपर उढ़ेगा, वहीं समाज विकास करेगा। विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि के रूप में विनोद जोशी गामड़ा, मनोहर जोशी, बालकृष्ण भट्ट, विनोद दवे सहित कई समाजजनों ने विचार व्यक्त किए। संचालन पवन पंड्या व प्रदीप भट्ट ने किया। कार्यकारिणी चुनाव में जगदीश जोशी बने अध्यक्ष अंतिम सत्र में समाज की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें अध्यक्ष जगदीश जोशी, उपाध्यक्ष भारतभूषण पंड्या, कोषाध्यक्ष देवीलाल भट्ट, महामंत्री चिराग मेहता एवं संरक्षक मनोहर जोशी को बनाया। इसी तरह महिला कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पवित्रा जोशी, उपाध्यक्ष एवं महामंत्री गायत्री उपाध्याय को बनाया। नवीन कार्यकारिणी का स्वागत सुरेंद्र भट्ट, गिरीश भट्ट, पुरुषोत्तम पंड्या, धर्मिष्ठा भट्ट, रेखा भट्ट ने किया। इस अवसर पर प्रकाश व्यास, डॉ. विमलेश, डॉ. रमेश भट्ट, प्रदीप गामोट, नरेंद्र भगत, चिराग त्रिवेदी सहित दस गांवों के औदिच्य समाजजन मौजूद थे।

भीलूड़ा. समारोह में सौ वर्षीय वृद्धा मणिदेवी का सम्मान करते समाजजन।

औदिच्य दस गांव संगठन के अधिवेशन में मौजूद समाजजन।

खबरें और भी हैं...