पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • िडजिटल वित्तीय साक्षरता चौपाल में बोरी को जैविक बनाने की पहल

िडजिटल वित्तीय साक्षरता चौपाल में बोरी को जैविक बनाने की पहल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। बोरी में संबोधित करते क्षेत्रीय प्रबंधक वीसी व्यास और मौजूद ग्रामीण।

भास्कर संवाददाता|डूंगरपुर

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ने बोरी पंचायत के काश्तकारों और पशुपालकों को जैविक खाद के लिए प्रेरित किया और उन्नत खेती की ओर बढ़ने की अपील की। पंचायत भवन में आयोजित डिजिटल वित्तीय साक्षरता चौपाल में वर्मी कंपोस्ट का जीवंत प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों को इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया।

मौके पर ही 15 काश्तकारों, पशुपालकों को वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया से जोड़ा गया। मुख्य अतिथि बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक वीसी व्यास ने कहा है कि आमजन को बैंक से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाते हुए क्षेत्र का विकास ग्रामीण बैंक का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि जिले को जैविक जिला घोषित किया है और ग्रामीण बैंक ने इस दिशा में पहल करते हुए वर्मी कंपोस्ट अपना कर उन्नत फसलें ले और आर्थिक रूप मजबूत बनाने की बात कही। अध्यक्षता वरिष्ठ प्रबंधक केएस राजावत ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच बबली देवी डामोर ने, कृषि पर्यवेक्षक श्यामसुंदर श्रीमाली, वित्तीय साक्षरता सलाहकार बंशीलाल गर्ग, राजीविका के जिला प्रबंधक (एफआई) विकास नाईक ने विचार रखे। उप सरपंच गौतमलाल पटेल, सचिव मानशंकर बरंडा, वार्ड पंच गंगादेवी, स्वतंत्र कुमार भी मंचासीन थे। शाखा प्रबंधक राजकुमार कंसारा ने स्वागत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित विभिन्न स्वावलंबन परक गतिविधियों के लिए ऋण वितरण भी किया गया।

खबरें और भी हैं...