भास्कर संवाददाता|डूंगरपुर
शहर के सिंटेक्स से साबेला बाइपास मुख्य मार्ग पर पिछले पंद्रह दिनों से लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। दैनिक भास्कर के जल मित्र आबिद अली ने सतर्कता दिखाते हुए सात दिन पहले पीएचईडी को लीकेज की सूचना भी दी है। इसके बावजूद अभी तक विभाग की ओर से लीकेज को दुरुस्थ नहीं किया गया है।
रोज सुबह पेयजल सप्लाई के लिए पाइपलाइन में पानी छोड़ते समय सड़क पर पानी बहने लगता है। जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर और वाहनों को परेशानी होती है। शुद्ध पेयजल व्यर्थ बहकर सड़क के माध्यम से बहकर निकल जाता है। इसी लीकेज के कारण सड़क पर करीब दो से ढाई फीट के गड्ढे हो गए हैं।
डूंगरपुर। सिंटेक्स से साबेला बाईपास पर लीकेज के कारण गड्ढो में भरा पानी।