पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिश्वत लेते पकड़े गए बूंदी के जिला आबकारी अधिकारी के डूंगरपुर घर पर एसीबी की तलाशी

रिश्वत लेते पकड़े गए बूंदी के जिला आबकारी अधिकारी के डूंगरपुर घर पर एसीबी की तलाशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर

बूंदी में जिला आबकारी अधिकारी कमलेश परमार के 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार होने के बाद बुधवार देर शाम को डूंगरपुर एसीबी की टीम ने उनके घर पर छापा मारा। तलाशी में कुछ गहने, बैंक डायरियां, चेक बुक मिली है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डूंगरपुर के डीएसपी गुलाबसिंह ने टीम के साथ बुधवार देर शाम को तलाशी शुरू की जो देर रात तक चलती रही। उनके घर पर प|ी थी, जिन्होंने एसीबी के सामने अपनी सभी घरेलू जेवरात भी बताए, वहीं उनकी अलमारियां, पेटी सभी की जांच की जा रही है। कमलेश परमार 5 साल पहले डूंगरपुर में भी सहायक आबकारी अधिकारी रह चुके हैं। करीब 3 साल तक वह सहायक आबकारी अधिकारी रहे। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी का पद खाली रहने से उनके पास इसका चार्ज भी रहा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बूंदी के एएसपी चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि कमलेश परमार को उसके किराएशुदा घर से 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आबकारी निरीक्षक मनीषा पुरोहित और चालक रूपलाल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

बूंदी जिला आबकारी अधिकारी कमलेश परमार के रिहायशी घर पर तलाशी की जा रही है। तलाशी में उनके घर से कुछ चीजें बरामद हुई है। उनकी जांच के बाद आगे की ओर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई अभी जारी है। - गुलाबसिंह, डीएसपी एसीबी

कमलेश परमार के डूंगरपुर स्थित रिहायशी घर पर तलाशी लेते एसीबी डीएसपी गुलाबसिंह व अन्य।

खबरें और भी हैं...