पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उदयपुरा में महिला के गले से झपटी सोने की चेन चाचा ने एक किमी दूर साबेला बाइपास पर पकड़ा

उदयपुरा में महिला के गले से झपटी सोने की चेन चाचा ने एक किमी दूर साबेला बाइपास पर पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में चोरी, चेन स्नेचिंग की वारदातों को लेकर महिलाएं एसपी से शिकायत कर रही थी, उसी समय शहर के उदयपुरा में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। अपने पीहर से लौट रही महिला के गले पर बदमाशों ने झपट्टा मारा। बदमाशों की इस हरकत के सामने महिला ने हिम्मत दिखाई तो बदमाश चेन का कुछ हिस्सा तोड़कर भाग गए। महिला स्कूटी से नीचे गिर गई, इससे उसके सिर में चोट लगी। पीछे ही आ रहे महिला के पिता ने सिंटेक्स के पास ही दुकान करने वाले अपने भाई को इसके बारे में बताया तो वह कार में घायल भतीजी को बैठाकर बदमाशों का पीछा करने लगे। करीब एक किमी आगे जाते ही बदमाशों की बाइक को पकड़ लिया। उसी समय पुलिस भी आ गई और दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

चेन स्नेचिंग की यह वारदात बुधवार दोपहर के समय हुई। शहर के सोनिया चौक जैन बोर्डिंग निवासी हेमलता उर्फ हेमा प|ी पारस जैन अपने पिता भेहणा निवासी गोवर्धनलाल जैन के घर गई थी। बुधवार को वह अपने भतीजे राजेश पुत्र देवीलाल जैन के साथ स्कूटी पर शहर आ रही थी। पीछे ही हेमलता के पिता गोवर्धनलाल भी उसके दो बच्चे परी और लविश को लेकर बाइक पर आ रहे थे। उदयपुरा के पास आते ही एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने स्कूटी के पीछे बैठी हेमलता के गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारा। इससे हेमलता सचेत हो गई और उसने सबसे पहले गले की चेन ही पकड़ ली तो बदमाशों ने फिर से झपट्टा मारा तो चेन का कुछ हिस्सा टूट गया और फिर बदमाश सिंटेक्स की ओर ही भागने गए।

पिता बदमाशों की हरकत देखते रहे और बेटी संघर्ष करती रही : बदमाश हेमलता के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास कर रहे थे और पीछे आ रहे पिता गोवर्धनलाल जैन उनके साथ दो बच्चे होने के कारण कुछ नहीं कर पाए। नीचे गिरने से हेमलता के सिर में गंभीर चोट आई। वारदात के बाद भागते बदमाशों की सूचना तुरंत ही सिंटेक्स के पास दुकान करने वाले भाई प्रकाश जैन को दी। प्रकाश कार लेकर आया। घायल भतीजी हेमलता को कार में बैठाकर बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। करीब एक किमी आगे जाते ही साबेला बाइपास पर बाइक पर जा रहे दोनों ही बदमाशों को हेमलता ने पहचान लिया तो प्रकाश ने पीछा कर उनको पकड़ लिया। उसी समय पुलिस की चार्ली मोटरसाइकिल पुलिसकर्मी और चेतक जीप भी वहां आ गई और दोनों बदमाशों को पकड़कर कोतवाली थाने लेकर गए।

दोनों आरोपी गुजरात के विजयनगर निवासी

सीआई रामसुमेर मीणा ने बताया कि गुजरात के हिम्मतनगर थाना सांबरकांठा के विजयनगर पंचाल फला निवासी मुस्तफा (21) पुत्र अब्दुल कादर मंसूरी और विजयनगर मस्जिद के पास निवासी मकरानी मोइन खान (21) पुत्र हबीब खान मकरानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की है।

सीमलवाड़ा में भी चेन स्नेचिंग कर भागा चोर

सीमलवाड़ा. सीमलवाड़ा चौकी से महज आधे किमी दूर चेन स्नेचरों द्वारा एक महिला के गले से चेन चुराकर भाग निकले। पीड़िता सपना प|ी जयंतीलाल कलाल निवासी देवल गर्मियों की छुट्टियों के दिनों में अपने पीहर खड़गदा आई हुई थी। इस दौरान अपने रिश्तेदार के साथ मोडासा साड़ियां खरीदने गई थी, वहां से लौटते हुए गांगी फला के पास में बिना नंबर की ब्लैक बाइक से दो युवक आए और झपट्टा मार कर दो तोले की चेन लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुका था।

महिला ने पहचानते हुए कहा- यही दोनों बदमाश

हेमलता ने पकड़े गए दोनों बाइक सवार बदमाशों के चेहरे को पहचान लिए और पुलिस के सामने कहा कि यही दोनों हैं, जिन्होंने उसके गले से चेन तोड़कर भागे हैं। उनके पास से एक बाइक बरामद की गई है, जिसके पीछे की ओर नंबर प्लेट नहीं थी। वहीं बदमाशों के पास एक फेट (हथियार) भी मिला है, जिसे बदमाश पकड़े जाने के डर पर सामने वाले को डराने या उस पर हमला करने के लिए भी उपयोग में लेते हैं।

पीड़ित महिला और बचाने वाले चाचा।

पकड़े गए दोनों आरोपी।

खबरें और भी हैं...