पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी तरीके से आवास योजना के 90 हजार रुपए हड़पे

फर्जी तरीके से आवास योजना के 90 हजार रुपए हड़पे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी महिला के हुबहू नाम की एक महिला की ओर से उसके 90 हजार रुपए हड़पने के मामले की जांच के आदेश दिए गए है।

जिला पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा की ओर से इन आदेशों में बताया गया है कि चंपी बेवा वाला भमात निवासी उदडिया पंचायत समिति चिखली के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना 2016-17 की वरियता सूची में नाम आया था। योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत कराकर गलत तरीके से चम्पी प|ी मोतिया निवासी उदडिया की ओर से 90 हजार रुपए का भुगतान उठा लिया।

जबकि चम्नी प|ी मोतिया का मुख्यमंत्री आवास योजना 2014-15 में 70 हजार रुपए और उसके पति मोतिया पुत्र सरदारा की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना 2017-18 में भी फर्जी तरीके से सरकार को धोखे में रखकर भुगतान उठा लिया है। एसपी ने कुआं थानाधिकारी को इस मामले में केस दर्ज करते हुए इसकी पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...